Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत की पटकथा लिखने वाले ये हैं 6 केंद्रीय नेता, जिन्होंने संगठन से प्रचार तक को दी धार

नई दिल्ली, (PNL) : पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों में बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे पार्टी के चाणक्य और कई ऐतिहासिक विजय के शिल्पकार गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और अनुभव माना जा रहा है. अमित शाह पंद्रह दिनों तक पश्चिम बंगाल में डेरा डाले रहे. उन्होंने समन्वय किया और आवश्यक निर्देश दिए. रणनीति को ज़मीन पर उतारने के लिए लगातार संगठन की बैठकें कीं. वे देर रात तक पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें गाइड करते थे और दिन में रैलियों और रोड शो के माध्यम से प्रचार करते थे. उन्होंने प बंगाल में पचास से भी अधिक रैलियां और रोड शो किए.

उन्होंने इस दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं जिनमें सरकार बनने के बाद कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करना, गुंडों और घुसपैठियों से सख्ती से निपटना शामिल है. पहले चरण के मतदान के बाद उन्होंने कहा कि इस चरण में बीजेपी ने 110 से अधिक सीटें जीत लीं हैं और दूसरे चरण में प्रचंड बहुमत का रास्ता साफ हो जाएगा. इससे बीजेपी के लिए मुश्किल माने जाने वाले दूसरे चरण में लोगों को बीजेपी के आने का भरोसा हुआ. जिसके बाद बीजेपी ने ममता का यह क़िला तोड़ दिया.अमित शाह के साथ पांच केंद्रीय नेताओं की रणनीतिक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. संगठन से लेकर सोशल मीडिया तक, इन्होंने टीम की तरह काम किया.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने पूरे चुनाव अभियान के मुख्य रणनीतिकार के रूप में काम किया. उन्होंने विभिन्न समुदायों और सामाजिक वर्गों के बीच समन्वय बिठाने का काम किया. उनकी भूमिका मुख्य रूप से केंद्र और राज्य इकाई के बीच एक पुल की तरह थी, जिससे संसाधनों और केंद्रीय नेतृत्व के दौरों का सही प्रबंधन हो सका.

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

संगठनात्मक कौशल में माहिर भूपेंद्र यादव ने माइक्रो-मैनेजमेंट पर ध्यान दिया. उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी कानूनी पेचीदगियों को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई. बिहार और अन्य राज्यों का उनका अनुभव बंगाल के चुनौतीपूर्ण चुनावी माहौल में काफी काम आया.

राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल

सुनील बंसल ने बीजेपी को उत्तर प्रदेश में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था. बंगाल में उन्होंने जमीनी स्तर पर ‘पन्ना प्रमुखों’ की फौज खड़ी की. उनका मुख्य ध्यान टीएमसी के ‘कैडर-आधारित’ तंत्र का मुकाबला करने के लिए बीजेपी का अपना एक मजबूत और अनुशासित संगठन तैयार करने पर था.

पूर्व सीएम बिप्लब देब

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को वामपंथी शासन के खिलाफ लड़ने और उसे उखाड़ फेंकने का सीधा अनुभव था. बंगाल में उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों में काम किया जहाँ की संस्कृति और भाषा त्रिपुरा से मिलती-जुलती है. उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आक्रामक प्रचार शैली को अपनाने में मदद की.

अमित मालवीय (आईटी सेल प्रमुख)

अमित मालवीय ने डिजिटल मोर्चे पर ‘नैरेटिव’ की लड़ाई का नेतृत्व किया. संदेशखाली से लेकर आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज जैसी घटनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने और सरकार विरोधी माहौल बनाने में उनकी भूमिका निर्णायक रही. उन्होंने टीएमसी के प्रचार तंत्र का डिजिटल माध्यमों से कड़ा मुकाबला किया.इन नेताओं के सामूहिक प्रयासों ने ही बीजेपी को बंगाल के दुर्ग में इस स्तर तक पहुंचाने में सफलता दिलाई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!