Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब सरकार ने लोहड़ी बंपर की प्राइज मनी बढ़ाई, लॉटरी में 10 करोड़ का पहला इनाम, वित्तमंत्री बोले- लोगों के लिए दोहरा लाभ

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने लोहड़ी बंपर लॉटरी के इनाम की राशि बढ़ा दी है। अब 500 रुपए की टिकट पर पहला इनाम 10 करोड़ का दिया जाएगा। जबकि दूसरा इनाम एक करोड़ और तीसरा इनाम 50 लाख रुपए तय किया गया है।

यह जानकारी पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी है। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक कदम अन्य राज्यों की लॉटरी को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने के लिए किया गया है। इसके साथ ही लोगों को कई पुरस्कार जीतने के मौके मिलेंगे। वहीं, इससे राज्य का भी फायदा होगा।

लॉटरी से लोगों के साथ सरकार का भी फायदा

वित्त मंत्री ने बताया यह पहल राज्य के राजस्व को बढ़ावा देने और पंजाब की लॉटरी बाजार को और आकर्षक बनाने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2025 राज्य के लोगों के लिए दोहरा लाभ प्रदान करती है। यह न केवल महत्वपूर्ण पुरस्कार जीतने का अवसर देती है, बल्कि इन सरकारी लॉटरी से उत्पन्न आय को सीधे उन विकास परियोजनाओं पर खर्च किया जाता है, जिनसे राज्य के सभी लोगों को लाभ मिलता है।

लॉटरी के इनाम के बारे देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि 500 रुपए के इस लॉटरी टिकट में आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर है। जिसमें पहला इनाम 10 करोड़ रुपए, दूसरा इनाम 1 करोड़ रुपए, तीसरा इनाम 50 लाख रुपए, और कई अन्य भी पुरस्कार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी के तहत कुल 68,819 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनकी कुल इनामी राशि 23,47,90,000 रुपए है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!