Sunday , September 20 2026
Breaking News

रक्षाबंधन से पहले बिखर गया परिवार, लुधियाना में जहरीले सांप ने छीन ली भाई-बहन की जिंदगी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : रक्षाबंधन से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। लुधियाना के बस्सियां गांव में जहरीले सांप के डंसने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। पहले छह वर्षीय बहन जशनप्रीत कौर ने दम तोड़ा और करीब 18 घंटे बाद उसके आठ वर्षीय भाई जोबनप्रीत सिंह की भी जिंदगी की जंग खत्म हो गई।

गर्मी के चलते दोनों बच्चे अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। बुधवार तड़के करीब 3 बजे अचानक एक जहरीले सांप ने पहले जशनप्रीत कौर को डंस लिया और इसके बाद उसके भाई जोबनप्रीत सिंह को भी अपना शिकार बना लिया।

सांप के डंसने के बाद परिवार घबराकर दोनों बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचा। जशनप्रीत कौर की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। वहीं, जोबनप्रीत की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिविल अस्पताल रायकोट से लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया।

सीएमसी अस्पताल की आईसीयू में डॉक्टरों ने जोबनप्रीत को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन जहर उसके पूरे शरीर में फैल चुका था। करीब 18 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे मासूम जोबनप्रीत ने भी दम तोड़ दिया।

रक्षाबंधन से ठीक पहले जिस भाई की कलाई पर बहन के हाथ से राखी बंधनी थी, उसी भाई-बहन की जोड़ी हमेशा के लिए बिछड़ गई। कुछ ही घंटों के अंतराल में दोनों मासूमों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!