Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में युवा कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका, कई खिताब अपने नाम कर चुका था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के महतपुर एरिया के उदोवाल में युवा कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई। गांव के सरपंच ने नशे की ओवरडोज की आशंका जताई है। सरपंच ने कहा कि गांव में नशा इतना हो चुका है कि 21 दिन में ये दूसरी मौत हो गई है। मौत की सूचना पुलिस को दे गई है। पुलिस का कहना है परिवार ने पोस्टमार्टम करवाए बिना संस्कार कर दिया, इससे अभी ये नहीं कहा जा सकता कि मौत कैसे हुई है। पुलिस ने कहा कि नशे की ओवरडोज के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। कबड्डी खिलाड़ी की पहचान वंश के रूप में हुई है। वंश ने 2 साल पहले 12वीं पास की थी। वह स्कूल लेवल से ही कबड्डी खेलता था और कई टूर्नामेंट खेल चुका था। वह अपने गांव उदोवाल से साथ लगते गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया था। यहां उसकी डेडबॉडी मिली।

घर पर रखी वंश की डेडबॉडी।

घर पर रखी वंश की डेडबॉडी। राहगीरों की सूचना पर सरपंच और परिवार पहुंचा डेडबॉडी देख और पहचान कर राहगीरों ने गांव उदोवाल के सरपंच और पारिवारिक सदस्यों को सूचना दी। परिवार में उसके माता-पिता, छोटा भाई और एक बहन है। परिवार ने वंश की मौत की शिकायत पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अच्छा खिलाड़ी था लेकिन नशे की लत लगी गांव उधोवाल के पंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश अच्छा खिलाड़ी था और उसने कई कबड्डी टूर्नामेंट में स्कूल को रिप्रेजेंट किया था। स्कूलिंग के बाद वह टीचरों से दूर हो गया। ड्रग्स ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह ड्रग्स से मौत का पहला मामला नहीं है। 17 फरवरी को भी उसके पड़ोसी जसदीप सिंह जस्सा की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!