Monday , August 17 2026
Breaking News

लुधियाना में दोनाली के बल पर फिर से शराब ठेका लूट ले गए लुटेरे, 10 दिन में 7 ज्यादा ठेके लूटे गए, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। मुल्लांपुर दाखा थाना के अधीन गांव रुड़का में बीती रात करीब साढ़े 8 बजे प्लेटीना बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने दुनाली के बल पर शराब का ठेका लूट लिया। वारदात के बाद गांव रुड़का में दहशत का माहौल है।

ठेके के करिंदे सत्यप्रकाश ने कहा कि वह नकदी गिन रहा था। तभी प्लेटीना पर सवार होकर दो बदमाश ठेके के अंदर दाखिल हुए। उन लोगों ने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ था।आते ही सिर पर दुनाली लगा कर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों ने कहा कि गल्ले में जितना कैश है निकाल कर दे।

सत्यप्रकाश ने कहा कि वह डर गया था। बदमाशों ने उससे बैग मांगा। बैग देने के बाद उसने शोर मचाया इतने में लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। सत्यप्रकाश मुताबिक लुटेरों में एक व्यक्ति ने पगड़ी बांधी हुई थी।

उसकी हाइट साढ़े 5 फीट से अधिक की थी। लूट के तुरंत बाद उन्होंने शराब के ठेकेदार को सूचना दी। उसने तुरंत थाना मुल्लांपुर दाखा की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने सत्यप्रकाश के बयान लिखे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक कर रही है।

बता दें शराब के ठेके लूटने का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले 10 दिनों में लुटेरों ने 7 से अधिक शराब के ठेके लूटे है। बात करें यदि 30 अगस्त को तो एक रात में लुटेरों ने 3 शराब के ठेके लूटे थे। ये ठेके नूरवाला रोड, जालंधर बाइपास और राहों रोड पर थे। यह भी पता चला है कि 31 अगस्त की रात वेरका मिल्क प्लांट के सामने भी शराब के ठेका बदमाशों ने लूटा है।सरेआम शराब के ठेके लूटने के बाद कही न कही शराब के ठेकेदार चिंतित हो रहे है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!