Tuesday , September 22 2026
Breaking News

लुधियाना में निहंग बाणा पहनकर दुकान में चोरी:वीडियो सामने आते ही पकड़ा गया, निहंगों ने की पिटाई; शस्त्र वापस लिए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में निहंग बाणा पहनकर कथित तौर पर चोरी करने वाले एक युवक को बाबा कुलदीप सिंह ने अपने साथियों की मदद से पकड़ लिया। युवक की कुछ दिन पहले राम नगर इलाके में एक दुकान से 35 हजार रुपए चोरी करने की वीडियो सामने आई थी।वीडियो वायरल होने के बाद बाबा कुलदीप सिंह को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को युवक की तलाश में लगा दिया। युवक के पकड़े जाने के बाद बाबा कुलदीप सिंह और उनके साथियों ने उसकी पिटाई की। उससे निहंग बाणा उतरवाया गया और उसके पास मौजूद शस्त्र कब्जे में ले लिए गए।

चोरी करने के बाद फरार होते दोनों युवक CCTV में कैद।

चोरी करने के बाद फरार होते दोनों युवक CCTV में कैद।

बाबा बोले- गलत काम करने वालों की पहचान जरूरी बाबा कुलदीप सिंह ने कहा कि कुछ लोग निहंग बाणे की आड़ लेकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों के कारण पूरे निहंग समाज की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर टीम बनाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नशेड़ी लोग भी बाणे की आड़ ले रहे हैं। बाबा कुलदीप सिंह ने जत्थेबंदियों से अपील की कि वे इस तरह के लोगों पर नजर रखें। साथ ही दुकानदारों से भी कहा कि किसी को बाणा देने से पहले उसका लाइसेंस या संबंधित जत्थेबंदी की चिट्ठी जरूर जांचें।

आरोपी ने कबूली राम नगर में चोरी, साथी को दिए थे 5 हजार पकड़े गए युवक ने स्वीकार किया कि उसने राम नगर में दुकान से करीब 35 हजार रुपए चोरी किए थे। उसके अनुसार, चोरी में उसका साथी अनमोल भी शामिल था, जो भामियां इलाके में रहता है। युवक ने बताया कि उसने अनमोल को 5 हजार रुपए दिए थे, जबकि बाकी रकम उसने खर्च कर दी।

निहंग बाणा में पकड़ा चोर अपना जुर्म कबूलता।

निहंग बाणा में पकड़ा चोर अपना जुर्म कबूलता।

बाबा बोले- दोबारा बाणा पहनकर अपराध किया तो कार्रवाई करेंगे बाबा कुलदीप सिंह ने कहा कि जिस दुकान में चोरी हुई, उसके मालिक के घर में परेशानी का माहौल है। पकड़े गए युवक का बाणा उतरवा दिया गया है और उसके शस्त्र भी अपने कब्जे में ले लिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा बाणा पहनकर इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर का व्यक्ति केन्या में किडनैपर्स से छुड़ाया:PAK के खान बाबा गैंग ने VIDEO बना मांगी थी फिरौती; घर आते ही बेटी को गोद में उठा रोया

जालंधर  , (PNL) : अफ्रीकी देश केन्या में पाकिस्तान और केन्या के किडनैपर्स के चंगुल में …

अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट गाड़ी को पेट्रोल-डीजल बंद:CP के आदेश- पंप पर बोर्ड लगा होना चाहिए, नियम तोड़े तो कार्रवाई होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और …

जालंधर के अस्पताल में 7 साल के बच्चे की मौत:परिजन बोले- मिलने नहीं दिया, धक्का-मुक्की की; छत से गिरने पर कराया था भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में एक सात वर्षीय बच्चे …

नकोदर के पूर्व सब-पोस्ट मास्टर को डेढ़ साल जेल:ED जालंधर ने जांच में दोषी पाया, फर्जी सेविंग अकाउंट खोले; ₹8.48 करोड़ का गबन

जालंधर , (PNL) : जालंधर ED ने 8 साल चली जांच के बाद नकोदर के …

जालंधर में 3 ठिकानों पर एक्साइज विभाग की रेड:टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, अमान्य होलोग्राम वाली बीयर बरामद; स्टॉक जांच में खुली गड़बड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एक्साइज …

जालंधर में नशा तस्करों पर एक्शन:पुलिस ने 20 को पकड़ा, पिस्तौल-हेरोइन समेत इंजेक्शन बरामद; नकोदर में चला ऑपरेशन CASO

जालंधर  , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सब-डिवीजन …

लुधियाना में 70 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी की होटल के कमरे में मिली लाश, इंग्लैंड से हाल ही में आए थे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल स्थित होटल इंपीरियल में सोमवार को उस समय हड़कंप …

Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा:ड्राइवर की आंखों में पड़ी तेज लाइट, वाहन का अगला हिस्सा पिचका; इंजन-मशीनरी बिखरी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। …

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना, अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

अमृतसर , (PNL) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज …

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद …

जालंधर में नाके पर फायरिंग करने के मामले आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

जत्थेदार के फैसले पर बोले अमरजीत चावला- पक्ष नहीं सुना:मुझे बलि का बकरा बनाया, 35 साल की पंथ सेवा भी नजरअंदाज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और अकाली दल के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!