Sunday , September 20 2026
Breaking News

संत गुरदीप गिरी जी महाराज, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा मेयर विनीत धीर द्वारा 120 फुट्टी रोड स्थित माता कलसां जी चौक का भव्य उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : 120 फुट्टी रोड स्थित माता कलसां जी चौक का आज श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। इस पावन अवसर पर श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज (पठानकोट वाले) ने अपने कर कमलों द्वारा चौंक का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर के मेयर मनीत धीर तथा पार्षद पति सौरव सेठ ने भी शिरकत की और संगत को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माता कलसां जी चौक क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा तथा समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देगा। उन्होंने चौक के निर्माण और सौंदर्यीकरण में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित संगत ने माता कलसां जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा चौंक के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास सभा शास्त्री नगर के प्रधान अशोक कुमार, सचिव रविंदर सिंह, खजांची रवि कुमार, चेयरमैन भजन लाल, मीत प्रधान सुरिंदर सिंह बिट्टू, चंद्र प्रकाश, पाठी कुंदन लाल, बिशन लाल, संजीव कुमार, हरदीप जरेवाल, प्रेम कुमार शहबाज तथा कमलजीत दीपू सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!