Wednesday , November 11 2026
Breaking News

Punjab कांग्रेस के दावे पर CM मान का पलटवार, पूछा- ‘दिल्ली में आपके कितने विधायक’?

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कपूरथला हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनके मंत्रियों और विधायकों-सांसदों के साथ बैठक की। मीटिंग करीब आधे घंटे चली। मीटिंग में मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रेस वार्ता कर मीटिंग के बारे में बताया।

मान ने कहा कि पंजाब के हमारे साथियों ने दिल्ली में बहुत मेहनत की। सभी मंत्री और विधायक यहां पहुंचे थे। मान ने कहा पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। चाहे वो बिजली, शिक्षा, मेडिकल, सड़कें बनाना ही क्यों न हो। 10 साल में दिल्ली के लोग भी कह रहे हैं कि हमने पहले ऐसा काम नहीं देखा। दिल्ली की तर्ज पर हमने पंजाब में आम आदमी पार्टी क्लीनिक खोले। इनकी संख्या करीब 850 से अधिक हैं। हम गुंदागर्दी की राजनीति नहीं करते। दिल्ली का फतवा सिर माथे पर है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? पंजाब की कानून-व्यवस्था ज्यादातर राज्यों से बेहतर है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और हम ऐसा कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली चुनाव में हार पर मान ने कहा यहां गुंडागर्दी और पैसा चला। हमें हर घंटे चुनाव आयोग के पास जाना पड़ा। हम प्यार से जीतने वाले है। चुनाव आयोग को बताना पड़ता था कि वे जैकेट बांट रहे हैं, पैसा बांट रहे हैं। हमने हर गारंटी लिखकर दी है। मान ने कहा कि हमने पंजाब में टोल प्लाजा बंद किए। इससे पंजाब के लोगों के 62 लाख रुपये बचे। मल्टी पेंशन को बंद किया।

पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर ठीक

सीएम ने कहा कि विपक्ष पिछले 3 साल से ऐसा बोल रहा, उनसे पूछ लो, दिल्ली में उनके कितने विधायक है? वो तो शुरू से कह रहे हैं 30 आ रहे हैं, 40 आ रहे हैं। पंजाब का लाॅ एंड ऑर्डर ठीक नहीं होता तो इतनी बड़ी कंपनियां नहीं आती। हमने खून पसीने से पार्टी बनाई है। इन्हें बोलने दो। मान ने कहा कि हम पंजाब को ऐसा माॅडल बना देंगे कि इसे पूरा देश देखेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!