Wednesday , September 30 2026
Breaking News

थाना शाहकोट के अंदर 26 साल के कबड्डी खिलाड़ी की मौत बनी बड़ा रहस्य, तीन दिन थाने में पड़ी रही लाश, पुलिस को पता तक नहीं चला

न्यूज डेस्क, (PNL) : जालंधर से इस समय की हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। शाहकोट थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है। उक्त युवक तीन दिन से लापता था। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उसकी मौत एक रहस्य बन गई है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि तीन दिन तक युवक की लाश कमरे में पड़ी रही और पुलिस को पता तक नहीं चला।

गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ महीनों से शाहकोट थाने में चाय-पानी पिलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को गुरभेज सिंह रोज की तरह थाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

तीन दिन से था लापता

तीन दिन तक थाने के कर्मचारियों को भी उसकी कोई खबर नहीं थी। रविवार को देर रात थाने में अचानक बदबू फैलने पर जब पुलिसकर्मी छत पर बने कमरे में पहुंचे, तो वहां गुरभेज सिंह का शव पड़ा मिला। शव तीन दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

शाहकोट के एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर से बात की गई तो उन्होंने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि जिस जगह युवक की लाश मिली, वहां पुलिसकर्मी बहुत कम जाते हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत किसी जहरीली कीड़े या अन्य चीज के काटने से उसकी मौत हुई हो सकती है। क्योंकि गुरभेज एक अच्छा खिलाड़ी और बॉडी बिल्डर था। जिसे हम काफी मदद करते थे, भेजा अच्छा खिलाड़ी था। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर क्लियर होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!