Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में लगातार बढ़ रहा क्राइम, अब अमृतसर में अकाली नेता का गोलियां मारकर कत्ल, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। अबोहर के बाद अब अमृतसर में राजासांसी के अंतर्गत आते गांव सैदूपुर में पूर्व सरपंच और शिअद नेता पलविंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी। कत्ल करने वाला आरोपी शुभम मसीह है, जो पड़ोस के घर में रहता था। इनमें पहले भी कई बार कार पार्किंग को लेकर झगड़ा हो चुका था।

जांच अधिकारी बघेल सिंह ने जानकारी दी कि रात ये झगड़ा एक सीढ़ी को लेकर हुआ, जो पलविंदर सिंह ने लाइट ठीक करवाने के लिए खंबे पर लगाई थी। जिसके बाद शुभम वहां पहुंचा और पलविंदर सिंह के साथ कार लगाने को लेकर झड़प पड़ा। शुभम ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और पलविंदर सिंह पर गोलियां चला दी। आरोपी ने पलविंदर सिंह पर तीन गोलियां दागी, जिसके बाद उनकी मौके पर मौत हो गई।

मृतक के बेटे अमृतपाल सिंह ने जानकारी दी कि शुभम, उसकी पत्नी व बेटे की उनसे बोलचाल नहीं है। तकरीबन एक महीने पहले आरोपियों ने कार के शीशे तोड़े थे। तब भी पुलिस को शिकायत की गई थी और तब उसने धमकियां भी दी थी। बीती रात इलाके की लाइट बंद थी।

बिजली ठीक करने के लिए मैकेनिक आया था और घर के अंदर से सीढ़ी लगा रखी थी। इसी दौरान शुभम आया और सीढ़ी को नीचे गिरा दिया। जब पिता बाहर निकले तो उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से 7 फायर किए। जिसमें तीन गोलियां उसके पिता के लगी और उनकी मौत हो गई। बता दें कि दो दिन पहले अमृतसर के मजीठा में एक युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। उसके बाद अबोहर में कल बड़े कारोबारी की हत्या कर दी गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!