Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सुखबीर बादल ने यूथ अकाली दल के 20 जिला प्रधानों का किया ऐलान, गगनदीप गग्गी बने जालंधर के प्रधान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ विंग के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर से विचार-विमर्श के बाद यूथ अकाली दल की कोर कमेटी का विस्तार किया है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से यूथ अकाली दल के 20 जिलों के जिला प्रधानों की भी घोषणा की गई है।

पार्टी के मुख्य कार्यालय से जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में 11 नए युवा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, दविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भट्ठल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ शामिल हैं।

डॉ. चीमा ने बताया कि पार्टी ने विभिन्न जिलों में यूथ अकाली दल की जिम्मेदारी भी नए नेताओं को सौंपी है। घोषित जिला प्रधानों में कमलदीप सिंह बठिंडा (देहाती), रणदीप सिंह ढिल्लवां बरनाला (देहाती), रविंदर सिंह बब्बल फरीदकोट, एडवोकेट चित्तवीर सिंह जीरा फिरोजपुर (देहाती), अमृतवीर सिंह जालंधर (शहरी-1), गगनदीप सिंह गग्गी जालंधर (शहरी-2), अवतार सिंह निझर जालंधर (देहाती-1), कुलदीप सिंह टांडी कपूरथला (देहाती), तनवीर सिंह रंधावा कपूरथला (शहरी), बलकरन सिंह बाजवा लुधियाना (देहाती) शामिल हैं।

इसके अलावा हरमनदीप सिंह रिक्की अज्नौद (पुलिस जिला खन्ना), नवजिंदर सिंह मान श्री मुक्तसर साहिब, देव आशीष मलिक मोगा (शहरी), हरजोत सिंह डेमरू मोगा (देहाती), तनवीर सिंह पूनिया मोहाली (देहाती-1), जसपाल सिंह लक्की मावी मोहाली (देहाती-2), एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल मोहाली शहरी (कॉरपोरेशन), करणवीर सिंह साहनी पटियाला (शहरी), अमृतपाल सिंह लंग पटियाला (देहाती) और चरणजीत सिंह भड़ौली शहीद भगत सिंह नगर को भी जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने कहा कि इन नियुक्तियों से यूथ अकाली दल को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!