Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में अगले 3 दिन मानसून देगा दस्तक! बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, बिजली गिरने की भी संभावना, पढ़ें

मौसम डेस्क, (PNL) : पंजाब में अगले 3 दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मध्य राजस्थान में पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। आज भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन अगले 24 घंटों के बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

अगले 4 दिन तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने 23 जून तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है:

  • 20 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट।

  • 21 से 22 जून: लुधियाना, पटियाला, जालंधर, नवांशहर, अमृतसर, संगरूर, रूपनगर, मानसा समेत कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना।

  • 23 जून: मानसून सक्रिय रहने की संभावना के साथ अधिकांश जिलों में चेतावनी जारी की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!