Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में दिनदिहाड़े युवक पर चली गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर में शुक्रवार सुबह बैंक एजेंट पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। काम पर जा रहे युवक को दो बदमाशों ने घेर लिया और फायरिंग कर दी। युवक ने गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई। फिलहाल पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है।

रानी का बाग निवासी शुभम कोहली ने बताया कि वो हफ्ते में दो से तीन बार अमृतसर से बटाला काम के सिलसिले में जाता है। आज भी सुबह तकरीबन 11 बजे वो काम के लिए बटाला की तरफ जा रहा था। जब वो मुद्गल गांव के नजदीक पुल के नीचे से गुजर रहा था तो दो नवयुवकों ने बिल्कुल पास आकर उस पर दो फायर कर दिए।

उसने गाड़ी भगा दी और गोलियां उसे नहीं लगी। उसके बाद वो सीधा वहां से गाड़ी भगाकर वेरका थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शुभम ने बताया कि उसका चार साल का बेटा है, मां-बाप हैं और उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उसे फिरौती के लिए धमकी के लिए भी फोन नहीं आए। लेकिन जिस तरह से आरोपियों ने सीधे फायर किए उससे साफ जाहिर है कि वो उसे जो टारगेट करने आए थे।

थाना वेरका के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुभम बैंक से लोन दिलवाने का काम करता है। उसकी शिकायत दर्ज कर ली गई है और मौके पर एक टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!