Monday , August 17 2026
Breaking News

दुखद खबर : डोली की जगह उठी अर्थी, पंजाब में शादी से 1 दिन पहले दुल्हन की मौत, जागो रस्म में आया हार्ट अटैक, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले में शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। जहां एक परिवार को अपनी बेटी की डोली सजानी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, उसी बेटी को डोली वाले कपड़ों में अर्थी पर ले जाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, गांव बरगाड़ी निवासी हरजिंदर सिंह की बेटी पूजा का रिश्ता जैतो के गांव राउवाला के युवक से तय हुआ था। जो दुबई में काम करता है। दोनों परिवारों ने वीडियो कॉल के जरिए उनकी सगाई की थी। लेकिन अब तक लड़की और लड़के की मुलाकात नहीं हुई थी।

शादी से कुछ दिन पहले ही दूल्हा दुबई से भारत लौटा था और दोनों परिवारों ने 24 अक्टूबर को शादी की तारीख तय कर तैयारियां शुरू कर दी थीं। शादी से एक दिन पहले 23 अक्टूबर की रात युवती के घर जागो (विवाह से पहले की रस्म) आयोजित की गई, जिसमें युवती अपने परिवार की महिलाओं, लड़कियों और सहेलियों के साथ खूब मस्ती कर रही थी।

रात करीब 2 बजे अचानक उसकी नाक से खून बहने लगा। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद पूरे घर परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस मामले में मृतका के पिता हरजिंदर सिंह और दूल्हे के बड़े भाई मंटू ने बताया कि दोनों परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश थे और शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। लेकिन बारात आने से एक रात पहले ही पूजा को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से दोनों परिवारों की खुशियों को ग्रहण ही लग गया।

पूजा के परिवार की PHOTOS…

शादी को लेकर घर में बनाए जा रहे थे लड्‌डू।

शादी को लेकर घर में बनाए जा रहे थे लड्‌डू।

पूजा की मौत के बाद घर में विलाप करती महिलाएं।

पूजा की मौत के बाद घर में विलाप करती महिलाएं।

घर में बैठे परिजन और ससुराल पक्ष के लोग।

घर में बैठे परिजन और ससुराल पक्ष के लोग।

जानकारी देते दूल्हे के भाई मंटू।

जानकारी देते दूल्हे के भाई मंटू।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

पंजाब लोक संपर्क विभाग के आई.पी.आर.ओ. अमनप्रीत सिंह मनौली के पिता मनजीत सिंह मनौली की अंतिम अरदास में प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जिला लोक संपर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!