Wednesday , September 30 2026
Breaking News

26 नवंबर को पंजाब विधानसभा में होने वाले मॉक सत्र के लिए विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण: स्पीकर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि हम संविधान दिवस अर्थात 26 नवंबर, 2025 को पंजाब विधानसभा का एक मॉक सत्र आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए पंजाब के 117 क्षेत्रों के विद्यार्थी मॉक सत्र की रिहर्सल हेतु पंजाब विधानसभा पहुंचे हैं, जहां हमारे संबंधित स्टाफ ने उन्हें प्रशिक्षण दिया है ताकि वे सदन में अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठा सकें और उन पर चर्चा कर सकें। यह विद्यार्थियों में राजनीति के प्रति रुचि पैदा करने और भविष्य में नेतृत्व के गुण विकसित करने की एक अनोखी पहल है। इससे विद्यार्थी संविधान का व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे और वैधानिक प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझेंगे।

श्री संधवां ने बताया कि इस मॉक सत्र में केवल 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी 117 विधानसभा क्षेत्रों से आए हैं और अपने-अपने विधायकों/मंत्रियों का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा उनकी भूमिकाएं निभाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यार्थी मुख्यमंत्री के क्षेत्र से आया है तो वह यहां मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएगा और यदि कोई स्पीकर के क्षेत्र से आया है तो वह स्पीकर की भूमिका निभाएगा।

इसके अलावा स्पीकर ने कहा कि विद्यार्थियों को मॉक सत्र के दौरान प्रश्न पूछने का प्रशिक्षण दिया गया है। पंजाब विधानसभा के सचिव राम लोक खटाना ने स्वयं विद्यार्थियों को मॉक सत्र में प्रश्न पूछने और अपनी शंकाओं/प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों के साथ हर जिले से उनके शिक्षक और कोऑर्डिनेटर भी आए थे। उन्होंने इस पहल के लिए पंजाब सरकार और स्पीकर का दिल से धन्यवाद किया। विद्यार्थियों ने कहा कि यह पंजाब सरकार की एक अद्वितीय और शानदार पहल है और उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनके सपने सच हो गए हों। कुछ विद्यार्थी तो सिर्फ इस पहल के कारण पहली बार चंडीगढ़ आए थे। हर जिले से आए शिक्षकों और कोऑर्डिनेटरों ने पंजाब सरकार के इस निर्णय की सराहना की।

मॉक सत्र की रिहर्सल के दौरान विधायक मोहम्मद जमी़ल उर रहमान, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक बलकार सिद्धू और विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

घनौरी कलां स्कूल ऑफ एमिनेंस, धूरी (संगरूर) के विद्यार्थी हरकमलदीप सिंह मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करेंगे; स्कूल ऑफ एमिनेंस, कोटकपूरा के जगमंदर सिंह स्पीकर का प्रतिनिधित्व करेंगे; और सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटधंडल (कादियां) के हरप्रीत सिंह विपक्ष के नेता का प्रतिनिधित्व करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!