Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Kulhad Pizza कपल को लेकर बड़ी खबर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त आदेश, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने Kulhad Pizza Couple को सिक्योरिटी देने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक बाबा बुड्ढा ग्रुप के निहंग सिंहों द्वारा कुल्हड़ पिज्जा कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया था। इसके बाद अब सहज अरोड़ा (Sehaj Arora) और गुरप्रीत कौर ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने दोनों को सुरक्षा देने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि निहंग सिखों ने कहा था कि सहज अरोड़ा को अगर वीडियो बनानी है तो पगड़ी के बिना बनाए क्योंकि उसकी इस हरकत से सिख कौम का अपमान हो रहा है। वहीं इसके बाद सहज अरोड़ा एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अकाल तख्त साहिब जाएंगे और जत्थेदार साहिब को एक मांग पत्र सौंप कर पूछेंगे कि उन्हें पगड़ी पहनने की इजाजत है या नहीं। वहीं इसके बाद निहंग सिंह मान ने कहा था कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह उस कपल का रेस्टोरेंट बंद कर देंगे। गत दिन  कुल्हड़ पिज्जा कपल को निहंग सिंह ने अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!