Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना के बाद बाबा बकाला में चन्नी गुट की रैली, कांग्रेस हाईकमान को खुली चुनौती! राजा वड़िंग और बाजवा समेत कई बड़े नेता रहे गैरहाजिर, पढ़ें 

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पार्टी के एक गुट ने लुधियाना के बाद अब बाबा बकाला में बड़ी रैली की। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए।

चन्नी गुट की ओर से आयोजित इस रैली को पंजाब कांग्रेस की मौजूदा सियासी तस्वीर के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। रैली में चन्नी को प्रमुखता दी गई, जबकि प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और अन्य वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को फिर चर्चा में ला दिया।

मंच पर चन्नी की बड़ी तस्वीर, वड़िंग को मिली कम जगह

बाबा बकाला रैली के मंच पर लगाए गए बैकड्रॉप में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चरणजीत सिंह चन्नी की बड़ी तस्वीर लगाई गई थी। वहीं राजा वड़िंग की तस्वीर अन्य नेताओं के साथ अपेक्षाकृत छोटी दिखाई दी।

रैली में राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा समेत कई नेताओं को निमंत्रण दिए जाने की बात सामने आई, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

चन्नी समर्थकों का बड़ा दावा- दिल्ली के फैसले का इंतजार नहीं

बाबा बकाला की रैली में चन्नी समर्थकों ने पार्टी हाईकमान को लेकर भी खुलकर अपनी बात रखी। मंच से यह तक कहा गया कि चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए दिल्ली के फैसले का इंतजार नहीं किया जाएगा।

इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और गरमाने के आसार हैं। लगातार अलग-अलग रैलियों के जरिए चन्नी गुट अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने में जुटा है।

अमृतपाल सिंह के पिता की पोस्ट भी की शेयर

इस बीच चरणजीत सिंह चन्नी की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है। चन्नी ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की एक रील शेयर की थी। इस वीडियो में तरसेम सिंह चन्नी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी के कार्यक्रमों को लेकर भी उठे सवाल

कांग्रेस के भीतर यह भी चर्चा है कि चन्नी पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं चल रहे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की टीम की ओर से कांग्रेस के बड़े नेताओं को उनके कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, चन्नी की ओर से ऐसे वीडियो शेयर नहीं किए जाने को भी पार्टी के भीतर नाराजगी की एक वजह माना जा रहा है।

रंधावा समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे

बाबा बकाला की रैली में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल हुए। इनमें सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, हरदेव सिंह लाडी, हरमिंदर सिंह गिल, भगवंत सिंह सच्चर, करण वड़िंग और मदनलाल जलालपुर समेत कई नेता मौजूद रहे।

रैली को संबोधित करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस की एकजुटता को लेकर समर्थकों से सवाल किया और कहा कि अगर कांग्रेस को एकजुट होना है तो सभी को साथ आना होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे आए ही नहीं। रंधावा का इशारा उन कांग्रेस नेताओं की ओर था, जिन्हें रैली में बुलाया गया था लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

बाबा बकाला की इस रैली के बाद पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। अब नजर इस बात पर है कि कांग्रेस हाईकमान चन्नी गुट की इन गतिविधियों को लेकर क्या कदम उठाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!