बिग ब्रेकिंग : जालंधर के KMV कॉलेज और दो प्राइवेट स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाए गए परिसर, पुलिस पहुंची
Punjab News Live -PNL
December 15, 2025
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। पठानकोट चौक स्थित KMV कॉलेज और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही IVY और सेंट जोसेफ स्कूल को भी उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकियां ईमेल के जरिए दी गई है। सभी जगह पर पुलिस पहुंच गई है और कॉलेज व स्कूलों को खाली करवा दिया गया है।