जालंधर : खिंगरा गेट गोलीकांड में बादशाह की मौत पर लगा धरना, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद पहुंचे मौके पर, धरना उठवाया
Punjab News Live -PNL
November 2, 2024
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : खिंगरा गेट गोलीकांड में जख्मी हुए बादशाह नामक युवक की जौहल अस्पताल में मौत हो गई। उसके बाद बादशाह के परिजनों ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे पर धरना लगा दिया। माहौल बिगड़ता देख मौके पर खुद पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे नेताओं और परिवार के सदस्यों के साथ बात की, जिसके बाद धरना उठवा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के बड़े नेता के करीबी मनु कपूर का बादशाह नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आज बादशाह अपने साथियों के साथ मनु कपूर के घर के पास बात करने के लिए आया था। इस दौरान मनु ने गुस्से में आकर बादशाह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मनु के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।