Friday , September 11 2026
Breaking News

अमेरिका और इजराइल क्यों कर रहे ईरान से युद्ध? ये है जंग की बड़ी वजह, जानें एक क्लिक पर सबकुछ

न्यूज डेस्क, (PNL) : इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मार डाला है. जवाब में ईरान ने सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, कुवैत, कतर, UAE में स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है. ईरान ने यह खबर लिखे जाने तक 70 मिसाइलें दागीं. आखिर ऐसी क्या वजह है कि ईरान और इजरायल-अमेरिका एक-दूसरे पर ऐसे बड़े हमले करने लग गए.

आखिर क्या है युद्ध की वजह जानें….

इजराइल और अमेरिका की ईरान पर हमले की बड़ी वजह ईरान की परमाणु शक्ति बनने की महत्वाकांक्षा है. ईरान लगातार परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने की कोशिश लगा हुआ. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान को किसी भी हाल में परमाणु बम नहीं बनाने देंगे. अमेरिका और इजराइल को इस बात का डर है कि कहीं ईरान चुपके से परमाणु बम नहीं बना ले क्योंकि ईरान परमाणु बन बनाने के लिए पहले भी कुछ हरकत कर चुका है. ईरान ने यूरेनियम की बड़ी मात्रा जमा कर रखी है. यूरेनियम का परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसी को लेकर जून 2025 में भी ईरान पर हमला हुआ था.

इसके बावजूद ईरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. अमेरिका और इजरायल दोनों देश ईरान पर हमला करके उसके परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोक देना चाहते हैं ताकि ईरान कभी भी परमाणु शक्ति बनने की सोच भी नहीं सके. इसी वजह से ईरान पर इजराइल और अमेरिका की ओर फिर घातक हमला किया गया है.

इजराइल और अमेरिका के दुश्मनों का ईरान सहायता करता है. इस वजह से भी ईरान दोनों देशों के निशाने पर है. ईरान अपना सर्मथन हिजबुल्लाह (लेबनान), हमास (गाजा), हूती (यमन) और इराक/सीरिया में शिया मिलिशिया को देता है. उधर, 2023-2024 गाजा युद्ध में इन ग्रुप्स ने अमेरिका और इजराइल पर हमले किए थे. यह भी एक कारण जो अमेरिका और इजराइल के अंदर ईरान के खिलाफ नफरत पैदा करता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!