Friday , September 11 2026
Breaking News

आतंक पर कड़ा प्रहार! जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, रात से ही जारी है ऑपरेशन अखल

श्रीनगर, (PNL) : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में शुक्रवार (1 अगस्त) की रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया. चिनार कॉर्प्स ने शनिवार सुबह इसकी पुष्टि की. यह मुठभेड़ भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) के ज्वाइंट ऑपरेशन का हिस्सा थी, जो अब भी जारी है.

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, “ऑपरेशन अखल, कुलगाम: रातभर रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी जारी रही. सतर्क सैनिकों ने संतुलित जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों की घेराबंदी और सख्त कर दी.”भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया है कि अभी इलाके में 2 से 3 आतंकी और छिपे हो सकते हैं. सेना को इस बात की आशंका है और तलाश जारी है.

घेराबंदी के दौरान आतंकियों की फायरिंग

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन जारी है. चिनार कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टीम ने खुफिया इनपुट के आधार पर शुक्रवार देर शाम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हलचल के आधार पर घेराबंदी की, तभी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए एक आतंकी को मार गिराया. अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है.

2-3 आतंकी अब भी हो सकते हैं इलाके में मौजूद
सेना ने आशंका जताई है कि मुठभेड़ स्थल पर अभी भी दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी शामिल होने की संभावना है. आतंकियों द्वारा लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की जा रही है, जिससे ऑपरेशन की संवेदनशीलता और बढ़ गई है. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए इलाके की घेराबंदी को मजबूत कर दिया है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!