Monday , June 1 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर करण औजला पर लंदन कॉन्सर्ट दौरान फेंका गया जूता, गुस्साए औजला ने निकाली गालियां, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों UK टूअर पर हैं। उनका कॉन्सर्ट लंदन में चल रहा था। इसी दौरान उन पर किसी ने एक जूता फेंक दिया। गुस्साए करण औजला ने मंच से ही गालियां देना शुरू कर दिया और जूते फेंकने वाले को मंच पर आने का चेलेंज भी किया। अंत में उन्होंने युवाओं को ऐसा ना करने व रिस्पेक्ट देने की अपील की।

दरअसल, लंदन शो के दौरान वे मंच पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग का जूता बाईं तरफ से मंच की तरफ आया और सीधा करण औजला के चेहरे पर लगा। जिसके बाद करण औजला भड़क गए। करण औजला ने पहले मंच से गालियां निकाली और कहा- होल्ड ऑन… ये कौन था, मैं तुमसे कह रहा हूं कि मंच पर आओ। अभी एक-एक करते हैं। ऐसा क्यों किया। ऐसा ना करो, रिस्पेक्ट दो।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हलवारा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग क्षतिग्रस्त:छत टूटी, पैनल उड़े; PM मोदी ने 4 महीने पहले उद्घाटन किया; ₹22.50 करोड़ से बनी थी

लुधियाना , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के 4 महीने बाद ही लुधियाना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!