Thursday , July 30 2026
Breaking News

कपूरथला में दो फाड़ हुई कांग्रेस : राजा वड़िंग की रैली में नहीं गए राणा गुरजीत सिंह, दूसरी तरफ राणा के बेटे ने अलग रैली कर मचाई खलबली, पढ़ें

कपूरथला, (PNL) : लुधियाना में राजा वड़िंग और भारत भूषण आशू की दूरियों के बाद अब कपूरथला में कांग्रेस दो फाड़ नजर आई। शनिवार को कपूरथला में सियासत की दो स्टेजें सजीं। विशाल परिवर्तन के नाम तले प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा व​ड़िंग की अध्यक्षता में सुल्तानपुर लोधी में रैली हुई। कुछ ही दूरी पर दूसरी रैली दिग्गज कांग्रेसी नेता राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्र प्रताप सिंह ने नवीं सोच नवां पंजाब नाम से रैली में भारी भीड़ जुटाकर खलबली मचा दी।

उनके मंच पर लगा राणा गुरजीत का पोस्टर भी कांग्रेस में चल रही सियासी कहानी बयान कर रहा था। हालांकि राणा गुरजीत ने दोनों मंचों से दूरी बनाए रखी। बेटे की रैली और कांग्रेसी मंच पर नहीं जाने को लेकर राणा गुरजीत ने कहा, उन्हें कांग्रेस की रैली के लिए बुलाया नहीं गया।

जिक्रयोग है कि राणा गुरजीत सिंह लगातार कांग्रेस से कटे हुए हैं। और उनके निर्दलीय विधायक पुत्र राणा इंदर प्रताप सिंह के साथ मालवा में मक्की की फसल को बढ़ावा देने के लिए लगातार रैलियां करते आ रहे हैं।

कुछ कांग्रेसी भाजपा की शह पर अक्स खराब कर रहे: व​डिंग

दूसरी ओर वड़िंग सुल्तानपुर लोधी में पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा की अगुआई में आयोजित रैली’में सत्तारूढ़ आप सरकार पर खूब बरसे। सेक्रेटरी इंचार्ज आईएनसी रविंदर डालवी, नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, महासचिव आईएनसी व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक सुखपाल खेहरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल की उपस्थिति जुटाते हुए व​डिंग ने दावा किया कि पंजाब कांग्रेस में कोई भी मतभेद नहीं है, कुछ कांग्रेसी भाजपा की शह पर कांग्रेस का अक्स खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। आगामी होने वाले लुधियाना वेस्ट के उपचुनाव में कांग्रेस उमीदवार जीत हासिल करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!