Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कपूरथला में शादी वाले घर में पसरा मातम, अमेरिका में दूल्हे की हार्टअटैक से मौत, कुछ दिन बाद थी शादी

कपूरथला, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में कपूरथला के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने गांव कूका तलवंडी निवासी 32 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह का शव भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

गुरजीत के चाचा ने बताया- उनका भतीजा गुरजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था और छह महीने पहले पंजाब से यहां आया था और अब उसे दो दिन के लिए पंजाब आना था, क्योंकि 18 अक्टूबर को उसकी शादी थी। इस कारण उसे पंजाब आना पड़ा।

चाचा ने बताया कि वह अपना सामान पैक कर कल पंजाब के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था। लेकिन फ्लाइट में चढ़ने से पहले वह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने चला गया। जहां उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा हरजिंदर ने बताया कि घर पर उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। उसकी मौत की खबर से सभी की आंखें नम हैं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!