Tuesday , September 8 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कॉमेडियन Kapil Sharma के कैफे पर फिर से फायरिंग, तीसरी बार आरोपियों ने बनाया निशाना, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर कनाडा से आ रही है। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं, बल्कि उनके कैफ़े “Kap’s Cafe” पर हुई फायरिंग की घटना है। कनाडा से आई इस बड़ी खबर ने कपिल शर्मा के फैंस को झकझोर कर रख दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर फिर से अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं है। यह घटना तब हुई जब कैफे में कुछ ग्राहक मौजूद थे। गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है कपिल शर्मा के कैफे पर इससे पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। यह तीसरी बार है जब “Kap’s Cafe” को निशाना बनाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ लोग कैफे के बाहर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!