Thursday , October 1 2026
Breaking News

काकू आहलुवालिया ने संभाला पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन का पद, CM के OSD समेत कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के नए नियुक्त चेयरमैन श्री गगनदीप सिंह काकू अहलुवालिया ने आज चंडीगढ़ में स्थित बोर्ड के मुख्य कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया।   मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के दौरान सरदार राजबीर सिंह घूमण जी, ओ.एस.डी (मानीय मुख्यमंत्री पंजाब) ने चार्ज दिलवाया और बधाई दी।

इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री, दिनेश ढल, नितिन कोहली, इंद्रजीत कौर मान विधायक नक़ोदर, महाराज बंसी दास जी, बाबा परगत नाथ जी, मेयर वनीत धीर, मंगल सिंह बसी (स्टेट चेयरमैन पंजाब एग्रो), अब्दुल बारी सलमानी (स्टेट चेयरमैन मुस्लिम विकास बोर्ड), काउंसलर दीपक शारदा, मास्टर गौरव समाज सेवक, रॉबिन सांपला, करण मल्ली, नरवैल कंग, अमित ढल काउंसलर, जगदीश समराए, ब्लॉक प्रधान सतनाम सिंह, बाबू थापर, चेयरमैन लखवीर सिंह, संगठन इंचार्ज जसवीर सिंह, स्पोक्स पर्सन पूजा सिंह और हरपाल सिंह चढ़्ढा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और नए चेयरमैन को बधाई दी। इस अवसर पर वाइस चैयरमैन श्री पवन हंस, मेंबर सचिव, बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों द्वारा उनका फूलों के गुलदस्ते भेंट कर दिल से स्वागत किया गया।

पदभार संभालने के बाद हुई बैठक में बोर्ड द्वारा पूरे प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान श्री रमणदीप सिंह ने खादी संस्थाओं के माध्यम से चल रही ग्राम विकास योजनाओं और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के बारे में जानकारी साझा की।

चेयरमैन श्री गगनदीप सिंह अहलूवालिया ने संबोधन करते हुए कहा कि मान्यवर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की अगुवाई में पंजाब में खादी और ग्राम उद्योग क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की सोच के प्रतीक के रूप में खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और ग्रामीण विकास की सोच का प्रतीक है। ग्रामीण उद्योगों को उत्तेजित करके पंजाब के संपूर्ण विकास को और तेजी दी जा सकती है।

चेयरमैन ने बताया कि साल 2016-17 से 2025-26 तक बोर्ड द्वारा कई नए यूनिट स्थापित करके हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं और हितधारकों को सब्सिडी के माध्यम से वित्तीय सहायता भी दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और युवाओं को स्व-रोजगार की ओर प्रेरित करना बोर्ड की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है।

वाइस चेयरमैन श्री पवन हंस ने कहा कि बोर्ड की योजनाएं राज्य के युवाओं को नई दिशा दे रही हैं और खादी तथा ग्रामोद्योग क्षेत्र के विस्तार के लिए बोर्ड पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चेयरमैन के निजी सहायक श्री अर्पित गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट श्री देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे ताकि प्रशिक्षित युवाओं को PMEGP के अंतर्गत स्व-रोजगार से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम का संचालन अमित चोपड़ा, सीनियर कंसल्टेंट, पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया। अंत में बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित हस्तियों द्वारा नए चेयरमैन को बधाई दी गई और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रकट की गईं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!