Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का कत्ल, कार में मिली लाश, अश्लील रीलें बनाकर चर्चा में आई थी, आतंकी डल्ला ने दी थी मारने की धमकी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की मौत हो गई। उनकी लाश बठिंडा में एक अस्पताल की पार्किंग में कार से मिली। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी यह सामने नहीं आया है कि कमल कौर की हत्या किसने की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थीं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी भी दी थी।

जन सेवा संस्था के वॉलंटियर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार रात को एक कॉल आई थी। बताया गया कि बठिंडा-बरनाला रोड पर आदेश अस्पताल की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें से तेज बदबू आ रही है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो वहां एक ईऑन कार खड़ी थी। कार के अंदर एक महिला की डेड बॉडी थी, जो काफी पुरानी लग रही थी। कार लॉक थी। हमने कार का लॉक खोला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के पास से एक पर्स और बैग मिला, लेकिन उसमें से कोई दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह गाड़ी मंगलवार से यहां खड़ी थी। इसमें एक महिला का शव मिला है। उनकी टीम सभी पहलुओं से जांच कर रही है। महिला मध्यम आयु वर्ग की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। देखने से ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर छोड़ा गया है। बाकी स्थिति पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट हो जाएगी। गाड़ी के नंबर से पता चला कि ये लाश कमल कौर की है।

कमल कौर के पिता का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। वह लुधियाना के शिमलापुरी में अपनी मां के साथ रहती थी। भाई के साथ भी उसके संबंध अच्छे नहीं थे। कमल कौर अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने परिवार के सदस्यों को गालियां देती थी।

डल्ला ने कहा था- कोई मर गया तो फर्क नहीं पड़ेगा

7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कमल कौर को धमकी देते हुए कह रहा था कि ये लड़की सोशल मीडिया पर बड़ा गंद डालती है। पंजाब के युवा इसकी वजह से खराब हो रहा है। अगर इनके परिवार में एक भी मर जाएगा तो काई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!