Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Amritsar: थाने पर धमाके की खालिस्तानी संगठन ने ली जिम्मेदारी:KLA का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के एक पुलिस थाने पर हुए धमाके को लेकर एक संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र में दावा किया गया है कि खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ( KLA) ने 30 मार्च को अमृतसर के अजनाला इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला करवाया है और इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की है। हालांकि, इस दावे की सत्यता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सावधानी बरतते हुए जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी की भी गहन जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति हो पाएगी स्पष्ट: पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल, इस वायरल पत्र की सच्चाई की पुष्टि दैनिक भास्कर नही करता। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

अमृतसर: खालिस्तान लिबरेशन आर्मी की हाई कमांड ने 30 मार्च 2026 को ऑपरेशन खालसा नया सवेरा के तहत अजनाला, अमृतसर के भिंडीसैदां पुलिस स्टेशन पर 2 ग्रेनेड हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जिम्मेदारी हम, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी, स्वीकार करते हैं। ये हमले निर्दोष रणजीत सिंह (गुरदासपुर के गांव अधियां) के खून का बदला लेने के लिए किए गए हैं, साथ ही उन पीड़ित सिखों के लिए भी, जो झूठे मामलों में फंसाए गए और बाद में फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए। ये अभियान आगे भी जारी रहेंगे और इन्हें और तेज किया जाएगा। डीआईजी संदीप गोयल को चेतावनी!!! हम तुम्हारे पीछे आ रहे हैं। खालिस्तान जिंदाबाद कमांडर, KLA ऑपरेशनल विंग

अमृतसर जिले के राजासांसी हलके में स्थित भिंडीसैदां थाने के बाहर 30 मार्च को सुबह के समय धमाके की आवाज ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूत्रों के अनुसार, दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा थाने के बाहर विस्फोट किए जाने का संदेह जताया गया। धमाके की आवाज सुनते ही थाने के आसपास के लोग भयभीत हो गए। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंच गई।डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें सुबह इस संबंध में एक वरिष्ठ रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें देर रात करीब 2 बजे माइनर ब्लास्ट जैसी आवाज सुनाई देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की सभी टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी के अनुसार, कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। थाने के अंदर किसी प्रकार के नुकसान या शीशा टूटने की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!