Thursday , November 26 2026
Breaking News

UP में सिरदर्द, महाराष्ट्र में ‘महाभारत’… क्या पंजाब-गोवा में गठबंधन पर कांग्रेस को मिलेगी गुड न्यूज?

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक तरफ देश के 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव सिर पर हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए ‘संकट’ के बादल खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्लान समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने का था, लेकिन फिलहाल जो स्थिति बन रही है, उससे लगता नहीं कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन अपने अंजाम तक पहुंच पाएगा. उधर महाराष्ट्र में कांग्रेस का बसा-बसाया कुनबा अब अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है.

जिस परिसीमन के विरोध में कांग्रेस ने संसद से सड़क तक विरोध जताया है, उसी के समर्थन में अब कांग्रेस की सहयोगी पार्टी एनीसीपी (शरद पवार गुट) आती दिख रही है. शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने कह दिया है कि परिसीमन बिल का उनकी पार्टी देशहित के आधार पर समर्थन करने को तैयार है. 2 राज्यों में झटके के बाद अब कांग्रेस को गोवा और पंजाब से उम्मीदें हैं. अब सब कुछ ठीक रहा, तो दो राज्यों में सहयोगी पार्टियों से मिले ‘धोखे’ की भरपाई कांग्रेस पंजाब और गोवा से कर लेगी.

उत्तर प्रदेश में ’27 पर 26′ का गणित

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल 2027 में फरवरी या मार्च के महीने में होने हैं. शायद समाजवादी पार्टी ने इसी गणित को आधार बनाया है कि वह 27 में एक कम यानी 26 सीटें ही कांग्रेस को देगी. यूपी में ‘दो लड़के, सीट शेयरिंग पर भड़के’ जैसे तंज कसे जा रहे हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी ने ठान लिया है कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.

कांग्रेस के नेता बयान दे रहे हैं कि वह किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं. लेकिन सपा अड़ी हुई है कि अगर कांग्रेस को समस्या है तो उसे 1-2 सीटें अतिरिक्त दी जा सकती हैं, लेकिन इसके अलावा और कोई उम्मीद कांग्रेस को नहीं रखनी चाहिए. अब यूपी में जहां एनडीए का गठबंधन इस बात पर चर्चा कर रहा है कि सीएम चेहरा किसे प्रोजेक्ट किया जाए, कांग्रेस और सपा सीटों पर ही सहमति नहीं बना पा रहे हैं.

महाराष्ट्र में शरद गुट से झटका

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के गठबंधन से अच्छे संकेत आते नहीं दिख रहे हैं. केंद्र सरकार परिसीमन का बिल पास कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, तो कांग्रेस ने इसे विरोध में मोर्चा खोला हुआ है. अब परिसीमन के समर्थन में कांग्रेस के गठबंधन से ही हाथ उठने लगे हैं. महाराष्ट्र में कांग्रेस की साझेदार एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने कहा है कि परिसीमन को वह देशहित के आधार पर समर्थन देंगे.

सुप्रिया सुले ने मुंबई में दिए एक ताजा बयान में कहा कि डीलिमिटेशन बिल जब संसद में आएगा, तब उसके प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी. अगर बिल देश के हित में होगा तो उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी. इस बयान की इतनी चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि कुछ वक्त पहले ही सुप्रिया ने डीलिमिटेशन बिल संसद में पेश किए जाने से पहले सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करने की जरूरत बताई थी.

पंजाब में लेफ्ट से उम्मीदें

पंजाब में इस बार चुनाव से पहले सियासत थोड़ी ज्यादा गर्म है. इसकी वजह ये है कि आम आदमी पार्टी ने पहली बार वहां सरकार बनाई है और उसका मुकाबला कांग्रेस और भाजपा दोनों से होने वाला है. भाजपा ने अकाली दल के साथ गठबंधन कर लिया है और कांग्रेस की नजर लेफ्ट पार्टियों पर है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि सीपीआई और सीपीएम जैसी पार्टियां इंडी ब्लॉक का हिस्सा हैं, इसलिए पंजाब में उन्हें साथ लाना चाहते हैं.

कांग्रेस पंजाब में आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम बता रही है. शायद कांग्रेस को इस बात का मलाल है कि आम आदमी पार्टी खुद को इंडी गठबंधन में कांग्रेस के साथ जोड़ने से हमेशा इनकार करती रही है. भाजपा और अकाली दल के साथ आने से भी कांग्रेस के लिए पंजाब में चुनौती दोगुनी हो गई है और जाहिर है कि पार्टी इसका तोड़ लेफ्ट पार्टियों को साथ लाकर निकालना चाहती है.

गोवा में सीट बंटवारे पर पेच

गोवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. बैठक में गोवा फॉरवर्ड पार्टी और वीरेश बोरकर की रिवोल्यूशनरी गोअन्स (RG) के साथ संभावित गठबंधन पर मुख्य रूप से चर्चा हुई.

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और दोनों संभावित सहयोगी दलों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने गोवा इकाई को गठबंधन सहयोगियों के लिए 2-3 सीटें छोड़ने को कहा है. अब सवाल यह है कि क्या गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स कांग्रेस के इस सीट बंटवारे के प्रस्ताव पर सहमत होंगे?

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राजनीति हमें नहीं बदल सकी, लेकिन हमने राजनीति को बदल दिया, संविधान और पार्टी स्थापना दिवस पर केजरीवाल का संदेश

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी …

अब ज्यादा चीनी-नमक और फैट वाले फूड पैकेट पर होंगे अलग निशान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

न्यूज डेस्क, (PNL) : बाजार से चिप्स, बिस्किट या कोई भी पैकेटबंद सामान खरीदते वक्त …

मोगा में AAP की रैली के दौरान फटी कॉफी मशीन, सिर पर टुकड़ा लगने से वेटर की मौत

मोगा, (PNL) : पंजाब के मोगा में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली के दौरान …

मोगा में आज ‘खुशहाल पंजाब रैली’, अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान करेंगे शिरकत

मोगा, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री …

मेयर वनीत धीर का बड़ा फैसला, जालंधर के विकास पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपए

जालंधर, (PNL) : शहर के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए नगर निगम हाउस …

जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नरों समेत 31 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

6 साल पहले इंग्लैंड से लौटा, डिप्रेशन में था… अमृतसर में मां और 2 कुत्तों की हत्या कर खुद को मारी गोली

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना …

Punjab विधानसभा चुनाव: कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों का होगा गठबंधन? परगट सिंह बोले- सीटों को लेकर जारी है बातचीत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी …

जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी का मर्डर, गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी 25 बदमाशों ने किया हमला, काट दीं उंगलियां…शिवसेना नेता के बेटे पर पर आरोप

जालंधर , (PNL) : पंजाब के जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर …

दोनों पहले से ही मिले हुए हैं…अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाली-भाजपा दल गठबंधन पर बोला हमला

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का …

पंजाब चुनाव के लिए अकाली और भाजपा ने किया गठबंधन का ऐलान, अमित शाह बोले- ये हिंदू और सिख भाईचारे का प्रतीक

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और …

श्री नानकाना साहिब में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने गुरुपर्व मनाया और संगत से सिख परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की

अमृतसर , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज …

प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश में कहा गया है कि गुरु साहब की शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती …

जालंधर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, मास्टर तारा सिंह नगर में हुई घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। …

Punjab में आज मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया; अगले 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : भारतीय मौसम विभाग (चंडीगढ़ केंद्र) के अनुसार, आज राज्य में मौसम शुष्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!