Friday , September 11 2026
Breaking News

दक्षिण कोरिया के बाद कनाडा में भी बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त फर्श से रगड़ते विंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, (PNL) : दक्षिण कोरिया के बाद कनाडा में भी बड़ा विमान हादसा होते-होते टला है। कनाडा के हेलीफैक्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान का विंग लैंडिंग के वक्त रनवे से रगड़ता दिख रहा है और इसके बाद उसमें भीषण आग की लपटें उठने लगती हैं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना अभी अतक नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शनिवार की रात हेलीफ़ैक्स अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ। यह भी वाणिज्यिक एयरलाइन का विमान था। जानकारी के अनुसार PAL एयरलाइंस की उड़ान 2259 जो कि एयर कनाडा के डी हैविलैंड कनाडा डैश 8-400 के साथ हवाई अड्डे पर लैंडिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका लेफ्ट-विंग रनवे पर रगड़ने लगा। इसके बाद उसमें आग लग गई। लेफ्ट विंग के लैंडिंग गियर को नुकसान होने के बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा।

बड़ा हादसा टला

इस प्रकार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। बताया गया है कि यात्रियों को केवल मामूली चोटें आईं। विमान के लैंडिंग गियर में लगी छोटी सी आग को अग्निशमन सेवाओं द्वारा तुरंत बुझा दिया गया। इससे पहले दक्षिण कोरिया के मुआन में आज एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें 179 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि दक्षिण कोरिया का यह विमान पहले हवा में एक पक्षी से टकराया था। उसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान उसका लैंडिंग गियर फेल हो गया और वह एयरपोर्ट के दीवार की फेंसिंग से टकरा कर भीषण बम के गोले में तब्दील हो गया। विस्फोट के साथ ही यात्रियों के परखच्चे उड़ गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!