Wednesday , September 30 2026
Breaking News

नितिन कोहली के आने के बाद जालंधर सेंट्रल में कैसे शुरू हुई विकास की रफ्तार, जानें

जालंधर, (PNL) : कहते हैं अगर किसी नेता की कार्यशैली का आंकलन करना हो तो चंद दिनों के उसके कामकाज की समीक्षा कर लें। समीक्षा ही उस नेता की कार्यशैली का असली आईना होती है। अब आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कामकाज की समीक्षा की जाए तो कुछ ही समय में नितिन ने पूरी कोशिश की है वे जालंधर खासकर सेंट्रल हलके की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकें। इस कोशिश में नितिन कोहली सफल होते भी दिख रहे हैं क्योंकि नितिन कोहली ने जब से सेंट्रल हलके के आम आदमी पार्टी इंचार्ज की जिम्मेवारी संभाली है तब से वह जनता की सेवा में दिनरात जुटे हुए हैं। सेंट्रल हलके के अलावा जालंधर के कई विकास कार्यों का सेहरा नितिन कोहली के सिर पर बंधा है।

*नितिन कोहली द्वारा किए गए विकास कार्यों में मुख्य-*
नितिन कोहली ने सबसे पहले जनता की मांग को मुख्य रखकर राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के हाथों कार्यालय का उद्घाटन करवाया गया। इसमें उन्होंने कार्यालय लोगों की पहुचं के अनुसार खोला है। किसी भी जरूरतमंद को पार्टी कार्यालय आने में कोई दिक्कत न हो, इस चीज का खास ध्यान रखा गया है। इसे अलावा कार्यालय में फोन नंबर 0181-5018181 और व्हाट्सएप के लिए +91 8968621277 नंबर की सुविधा भी शुरू की गई, जिसमें 9.00 से शाम 6.00 बजे तक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

*स्पोर्ट्स हब की शुरूआत-* इसके बाद नितिन कोहली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्लटन पार्क में स्पोर्ट्स हब के निर्माण की नींव रखे जाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने स्पोर्ट्स हब को एक साल में पूरा करने का बायदा किया। स्पोट्स हब तैयार होने के बाद यहां पर 5 या 6 देशों का हॉकी टूर्नामेंट कराया जाएगा।

*विकास कार्यों के लिए 7.13 करोड़ रुपये के फंड जारी करवाए* – नितिन कोहली ने बताया कि वर्षों से उपेक्षित साफ-सफाई, सीवरेज और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जो प्रयास शुरू हुए थे, वे अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। नगर निगम की एफएंडसीसी बैठक में सेंट्रल हलके के लिए 7.13 करोड़ रुपये के 39 कार्यों को मंजूरी मिली। सेंट्रल हलका अब जालंधर के अन्य इलाकों के लिए एक मॉडल के रूप में उभरने की दिशा में है।
उन्होंने बताया कि इस्लाम गंज में कम्यूनिटी हाल की मेंटेनेंस का काम-38.05 लाख, सुरजीत नगर में सीसी गलियों का निर्माण – 23.60 लाख, वार्ड-5 की गलियों का निर्माण 21.04 लाख, वार्ड-6 के गुलमार्ग एवेन्यू में गलियों का निर्माण-20.55 लाख, वार्ड-8 में विभिन्न गलियों का निर्माण – 29.10 लाख के टैंडरों को भी मंजूरी मिल चुकी है।

*जीएसटी के रेड से व्यापारियों को दिलाई राहत-* हाल ही में जीएसटी रेड के कारण व्यापारी वर्ग बहुत परेशान था। परेशानी के चलते उन्होंने अपनी दुकाने तक बंद कर दी थी। नितिन कोहली ने एकदम एक्शन लेते हुए जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मामले के जल्द हल कराने का आश्वासन दिया। इसी कारण व्यापारी वर्ग भी नितिन कोहली के साथ जुड़ा है।

*एन्हांसमेंट व नॉन कंस्ट्रक्शन फीस से दिलाई बड़ी राहत –* नितिन कोहली की बड़ी उपलब्धियों में एक बड़ी उपलब्धि यह भी रही कि उन्होंने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ मिलकर लोगों को एन्हांसमेंट व नॉन कंस्ट्रक्शन फीस से दिलाई बड़ी राहत दिलाई। जालंधर सैंट्रल विधानसभा हलका के इंचार्ज नितिन कोहली के प्रयासों के चलते सूर्या एन्क्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के आवंटियों को बड़ी राहत मिली है। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की विकास स्कीम 170 एकड़ और 70.5 एकड़ पर आवंटियों से अब एन्हांसमेंट चार्ज और ब्याज वर्ष 2021 से तथा ट्रस्ट की विकास स्कीम 94.5 एकड़ पर वर्ष 2021 से 7.5 प्रतिशत ब्याज लेने का निर्णय लिया गया।

*डंपों की शिफ्टिंग -* टीवी सेंटर डंप (मेन रोड) डंप वर्षों से लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब इसे हटाने का कार्य शुरू हो चुका है और स्थायी सफाई ढांचा तैयार किया जा रहा है। फुटबॉल चौक के पास वाले डंप को भी हटाया गया है। यह भी लोगों की परेशानी का सबब बने हुए था। आदर्श नगर मार्केट क्षेत्र में गंदगी और बदबू से राहत देने के लिए यहां से भी डंप हटाने का कार्य शुरू है।

*जहां जल्द शुरू होंगे कार्य:* बस्ती गुजां, करम बाग, गुरू नानक पुरा व दिलबाग नगर रोड क्षेत्रों में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या गंभीर है, जिसे हाईटेक सफाई मशीनों के जरिए सुलझाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली से मशीनें मंगवाई गई हैं औऱ जल्द ही जालंधर आने की उम्मीद है। इसके लिए सेंट्ल हलके के अंदर आते प्रत्येक वार्ड को एक मशीन दी जाएगी ताकि हर वार्ड की अच्छे से सफाई हो सके। इसके अलावा नंदनपुरा, रेनक बाजार, भगत सिंह चौक पर सड़क मरम्मत, शौचालय निर्माण और नाली सफाई से जुड़े कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके लिए नितिन कोहली ने वार्ड स्तर पर योजनाएं बनाई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!