Friday , July 10 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक करने वाले पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पकड़े, ये है हमले का मास्टरमाइंड

जालंधर, (PNL) : बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले 2 आरोपी पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पकड़ लिए हैं। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है। पुलिस जल्द ही प्रैस वार्ता करके इसका खुलासा करेगी। सूत्रों ने बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। जीशान पहले से ही बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में वांटेड है और उसकी गतिविधियों पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह हमला पंजाब में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ना था।

बता दें कि जालंधर के सबसे प्रमुख शास्त्री मार्केट चौक के पास रात करीब 2 बजे पर ये हमला हुआ। बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर यह हमला हुआ, वहां से 50 मीटर दूर पीसीआर टीम 24 घंटे तैनात रहती है और महज 100 मीटर दूर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-3 भी है। इसके बाद भी 3 युवक पूर्व मंत्री के घर में हैंड-ग्रेनेड फेंक कर भाग गए।

अब पंजाब भाजपा के नेताओं ने जालंधर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही BJP पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में AAP सरकार और पुलिस के रोल पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने कालिया से बात कर मामले की जानकारी ली है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे; हिमाचल में टूरिस्टों को नदी किनारे न जाने की एडवाइजरी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी, लेकिन अब …

मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 पर FIR:गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर मारपीट का मामला, कहा था- दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ

मोहाली , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 …

लुधियाना में थार सवार ने आवारा कुत्ते को कुचला:विरोध करने पर डॉग फीडर्स को दिखाई पिस्टल; आरोपी चंडीगढ़ से आया था ससुराल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक थार चालक ने लापरवाही और तेजी …

कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट:2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद …

जालंधर में एक्टिवा चुराते युवक को पकड़ा:पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग, बोले- नशे के कारण हो रही वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कबीर नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!