Tuesday , September 29 2026
Breaking News

विवादों में घिरे हॉकी ओलंपियन मनदीप सिंह के पिता:जालंधर में बच्चों के साथ हाथापाई का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर  , (PNL) :  भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और ओलंपियन मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह विवादों में घिर गए हैं। जालंधर के केपी स्टेडियम में बच्चों के साथ उनकी हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों को मैदान से बाहर निकालते और मोबाइल छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वहीं, इस पूरे मामले पर मनदीप के पिता रविंदर सिंह का पक्ष भी सामने आया है। उनका कहना है कि पार्किंग एरिया में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने वहां का ताला तोड़ दिया था और जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद उन्होंने केवल बच्चों को पकड़कर समझाने की कोशिश की थी।

दरअसल, यह पूरा मामला जालंधर के केपी स्टेडियम का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में मनदीप के पिता रविंदर एक बच्चे को बाजू से पकड़कर उसके साथ हाथापाई कर रहे हैं।

मोबाइल छीनने की कोशिश का वीडियो वायरल

जब वहां मौजूद बच्चों ने इस घटना का विरोध किया और मनदीप के पिता द्वारा एक बच्चे से मोबाइल छीनने की कोशिश का वीडियो बनाना शुरू किया, तो मामला और बढ़ गया। बाद में बच्चों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

पिछले साल ही हुई थी मनदीप की शादी

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के ओलंपियन मनदीप सिंह ने पिछले साल ही 21 मार्च को महिला हॉकी खिलाड़ी उदिता कौर से शादी की थी। खेल जगत में दोनों ही बड़े नाम हैं, जिसके चलते इस पारिवारिक विवाद पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

मनदीप के पिता रविंदर सिंह ने दी सफाई

वहीं, दूसरी ओर मनदीप के पिता रविंदर ने अपनी सफाई में कहा कि मैदान के पास ही कार पार्किंग की जगह है, जहां कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। जब उन्हें वहां खेलने से मना किया गया, तो बच्चों ने विरोध शुरू कर दिया। रविंदर का आरोप है कि बच्चों द्वारा वहां का ताला भी तोड़ा गया।

‘गाली देने पर बच्चों को सिर्फ समझाया’

रविंदर सिंह ने आगे बताया कि जब उन्होंने ताला तोड़ने को लेकर बच्चों से पूछताछ की, तो लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसी बात पर उन्होंने बच्चों को पकड़कर सिर्फ समझाने की कोशिश की थी, लेकिन किसी ने इस घटना का अधूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल कर दिया।

पुलिस में नहीं हुई कोई शिकायत

इस पूरे विवाद को लेकर फिलहाल अभी तक पुलिस शिकायत नहीं हुई है। इस मामले में अभी तक बच्चों या उनके परिजनों की तरफ से पुलिस में किसी भी प्रकार की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!