Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाब 12वीं टॉपर्स और उनके पेरेंट्स से मिलेंगे CM मान, उन्हें देंगे ये खास तोहफा, पढ़ें

चंडीगढ़  , (PNL) :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मांन आज (14 मई) अपने सरकारी आवास चंडीगढ़ में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के 12वीं के टॉपर्स से मुलाकात करेंगे। पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री टॉपर्स को स्कॉलरशिप के चेक सौंपेंगे और विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बधाई देंगे। बता दें कि बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें तीन छात्राओं ने टॉप किया।

91.46 प्रतिशत रहा रिजल्ट

जारी 12वीं के रिजल्ट में 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र पास हुए। बोर्ड का ओवरऑल रिजल्ट 91.46 प्रतिशत रहा। इस बार मानसा के गुरुकुल एकेडमी पब्लिक स्कूल की सुप्रीत कौर, लुधियाना के BCM पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी चौहान और स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिव्यांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए। तीनों छात्राओं ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला वाइज पास प्रतिशत सूची

अमृतसर-96.00%

पठानकोट- 95.66%

एसएएस नगर (मोहाली)- 95.62%

गुरदासपुर- 95.36%

कपूरथला- 95.31%

फरीदकोट- 94.63%

फिरोजपुर- 93.87%

एसबीएस नगर (नवांशहर)- 93.86%

होशियारपुर- 93.15%

रूपनगर- 92.83%

पटियाला- 91.40%

तरनतारन- 91.22%

मानसा- 90.54%

मोगा- 90.34%

बरनाला- 90.26%

फतेहगढ़ साहिब- 90.16%

जालंधर- 90.14%

मलेरकोटला- 89.45%

संगरूर- 88.76%

बठिंडा- 88.19%

फाजिल्का- 87.64%

श्री मुक्तसर साहिब- 87.64%

लुधियाना- 87.04%

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!