Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाबी कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला को PM ने दी श्रद्धांजलि, मोहाली में उनके नाम पर होगा चौक, ये लोग पहुंचे अंतिम अरदास में

मोहाली, (PNL) : पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के निमित्त आज चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में अंतिम अरदास हुई। इसमें मोहाली के फोर्टिस चौक का नाम कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। PM मोदी ने भी भल्ला को श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक संदेश भेजा। पिता को याद करते हुए भल्ला की बेटी अशप्रीत ने कहा,”पापा आप मेरी स्ट्रेंथ थे”।

पंजाबी फिल्म एक्टर गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, डायरेक्टर समीप कंग और पंजाब सरकार के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर समेत कई हस्तियां जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि दी। पंजाब फिल्म सेंसर बोर्ड के रिटायर मेंबर आरआर गिल ने भल्ला के साथ बिताए पल याद किए। भोग की अरदास के बाद जसविंदर भल्ला के बेटे पुखराज भल्ला के सिर पर सिंह साहिबानों ने पगड़ी सजाई।

फोर्टिस हॉस्पिटल वाले चौक का नाम भल्ला के नाम पर रखा जाएगा

पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली नगर निगम ने मोहाली फोर्टिस हॉस्पिटल के पास स्थित चौक का नाम जसविंदर भल्ला के नाम रखने का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई और मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की अगुआई में प्रस्ताव पास किया गया है। आने वाले दिनों में नाम रख दिया जाएगा। वहां पर चाहे तो भल्ला साहब की प्रतिमा भी लगाएंगे।

जसविंदर भल्ला की अंतिम अरदास की PHOTOS…

अरदास में जसविंदर भल्ला के बेटा पुखराज भल्ला व पारिवारिक मेंबर।
अरदास में जसविंदर भल्ला के बेटा पुखराज भल्ला व पारिवारिक मेंबर।
जसविंदर भल्ला की अंतिम अरदास मे पहुंचे एक्टर गिप्पी ग्रेवाल।
जसविंदर भल्ला की अंतिम अरदास मे पहुंचे एक्टर गिप्पी ग्रेवाल।
अंतिम अरदास के लिए पहुंचे पंजाबी फिल्म डायरेक्टर समीप कंग।
अंतिम अरदास के लिए पहुंचे पंजाबी फिल्म डायरेक्टर समीप कंग।
चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!