Thursday , July 30 2026
Breaking News

ब्यास डेरा के प्रमुख को केंद्र सरकार ने दी इस श्रेणी की सुरक्षा, जसदीप सिंह गिल हैं नए प्रमुख

नई दिल्ली, (PNL) : राधा स्वामी डेरा ब्यास के नए प्रमुख जसदीप सिंह गिल को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा दी है। जसदीप सिंह गिल जब भी किसी दूसरे राज्य में जाएंगे या विदेशी दौरों के दौरान उन राज्यों की सरकारें और प्रशासन उन्हें सुरक्षा भी देंगे।

2 सितंबर 2024 को डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था और डेरा से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी सौंपी थी। जसदीप सिंह गिल को CRPF के कमांडों सुरक्षा देंगे। डेरा ब्यास में लाखों की संख्यां में संगत पहुंचती हैं।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो पिछले कुछ वर्षों से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्होंने इस निर्णय की घोषणा की थी कि अब से ब्यास डेरे के मुखी जसदीप सिंह गिल होंगे। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए, सभी सेवादार इंचार्जों को एक ऑफिशियल पत्र भी भेजा गया है।

इस पत्र में कहा गया था कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सुखदेव सिंह गिल के पुत्र जसदीप सिंह गिल को राधा स्वामी सत्संग ब्यास सोसाइटी का नया संरक्षक नियुक्त किया है। जसदीप सिंह गिल 2 सितंबर 2024 से तत्काल प्रभाव से इस भूमिका को निभाएंगे और संगत का मार्गदर्शन करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!