Thursday , September 10 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : फारूक अब्दुल्ला का बड़ा ऐलान, उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के सीएम, पढ़ें

श्रीनगर, (PNL) : नेशनल कॉन्फ्रेंस बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने ऐलान कर दिया है कि उनके बेट उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) जम्मू-कश्मीर के सीएम होंगे. उमर अब्दुल्ला ने इस चुनाव में बडगाम और गांदरबल दो सीटों से नामांकन भरा था. बडगाम से वह चुनाव जीत गए हैं जबकि गांदरबल सीट पर वह आगे चल रहे हैं.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. मेरा मानना ​​है कि लोगों ने हमारी बात सुनी है और हम पर भरोसा किया है, मैं उनका आभारी हूं. हमें इस दबाव को खत्म करना होगा, यहां जनता का राज होगा, पुलिस का राज नहीं.”

बेगुनाहों को जेल से निकालेंगे – फारूक
अब्दुल्ला ने आगे कहा, ” हमें बेगुनाह लोगों को जेल से बाहर निकालना है, हमें मीडिया वालों को बाहर निकालना है जो सच बोलने के लिए जेल में बंद हैं, बस यही गुजारिश है कि हमें नफरत को नहीं बढ़ाना है, हमें मोहब्बत बढ़ानी है. हमें हिंदू-मुसलमान के बीच भाईचारे को बढ़ाना है.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!