Monday , November 9 2026
Breaking News

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह मिंटू पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई, जब हरपाल मिंटू मंगलवार शाम करीब 7 बजे पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने और समझौता (राजीनामा) करवाने पहुंचे थे।स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। माहौल को शांत करने के लिए पार्षद पति हरपाल मिंटू मध्यस्थ बनकर दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर बातचीत करवा रहे थे।

इसी दौरान किसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने तैश में आकर अपने पास रखे तेजधार हथियारों और चाकुओं से पार्षद पति पर हमला कर दिया।अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर हमले में हरपाल सिंह मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और लहूलुहान हालत में इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इलाज मिलने के कारण अब वे खतरे से बाहर एसीपी राजेश ठाकुर और डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर (IPS) ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। डॉक्टरों के अनुसार, पार्षद पति को समय पर इलाज मिलने के कारण अब वे खतरे से बाहर हैं। जांच के दौरान पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों राजू भईया और शामा लाहौरिया समेत कुल चार हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

चार आरोपियों पर मामला दर्ज डीसीपी सिटी आदित्य एस. वारियर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में थाना में बीएनएस (BNS) की धारा 109, 190, 191 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR नंबर 302/2026 दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!