Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट के इस वार्ड से बीजेपी की महिला उम्मीदवार ने छोड़ी टिकट, कांग्रेस में हुई शामिल, टिकट भी मिली, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा दल बदलना आम सी बात हो गई है। इसी को लेकर वेस्ट हलके से खबर सामने आई है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने वेस्ट के वार्ड नंबर 47 से अमनदीप सिंह बिरी की पत्नी मनमीत कौर को बीजेपी से टिकट दिलवाई थी। कल लिस्ट में उनके नाम का ऐलान भी हो गया था, लेकिन रात को कांग्रेस ने भी मनमीत कौर को टिकट दे दी। यानि कि मनमीत कौर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई है। इस बात का भाजपा को पता तब चला, जब लिस्ट में मनमीत कौर का नाम आ गया। आनन फानन में अब बीजेपी ने मौजूदा पार्षद ढल्ल परिवार से उनकी बहू को टिकट दे दी है। कांग्रेस ने इस बार उनकी टिकट काट दी थी। ये खबर पूरे इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!