Tuesday , May 26 2026
Breaking News

जालंधर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फिर चली गोलियां, पुलिस ने पकड़ा गैंगस्टर कन्नू गुज्जर, गंभीर रूप से घायल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। कमिश्नरेट पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फिर से गोलियां चल गई। काफी देर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। ये आपरेशन पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की अगुवाई में चलाया गया। कन्नू गुज्जर जग्गू भगवानपुरिया का दाहिना हाथ है। पुलिस पार्टी द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में कन्नू गुज्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसे 5 गोलियां लगी है। कन्नू पुलिस को हत्या, जबरन वसूली और रैकेटियरिंग सहित कई जघन्य अपराधों के मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कुल 9 गोलियां चलाई गईं। घटनास्थल से 2 हथियार बरामद किए गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR:युवती बोली- होटल बुलाया, ड्रिंक में नशा मिलाया, डांस के बहाने बैड टच भी किया

चंडीगढ़ , (PNL) : फिल्म धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!