Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के रहने वाले लड़का-लड़की की होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड पर जंगल में मिली लाशें, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के होशियारपुर से आ रही है। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर चौहाल के पास घने जंगल से एक लड़के और लड़की का शव बरामद हुआ हैं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान संदीप तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी निवासी अमन नगर जालंधर और पूजा के रूप में हुई है।

जहां से लाशें बरामद हुई वह घना जंगल है और वे दोनों यहां कैसे पहुंचे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी है। दोनों की उम्र 23-24 साल के करीब है। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया है, इस बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!