जालंधर , (PNL) : जालंधर के राज नगर में देर रात 12 बजे के करीब गोलियां चलीं। इससे एक युवक घायल हो गया।जिसकी पहचान बब्बल के तौर पर हुई है। युवक को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल दाखिल करवाया। प्राइवेट अस्पताल में दाखिल युवक की हालत अब स्थिर है। गोली लगने के बाद परिवार ने एंबुलेस के लिए भी फोन किया लेकिन पौने घंटे तक एंबुलेंस न आने के बाद युवक को आटो से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गोली लगने से घायल युवक दर्द से कराहता नजर आया। बस्ती एरिया से पहुंचे एडीसीपी-2 ने खुद मौका देखा और कहा कि जांच चल रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। परिवारों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किस हथियार से गोली चलाई गई है वह अभी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि 2 से 3 फायर होने की सूचना है। मौके पर 2 खोल ही मिले हैं।

punjabnewslive

