Thursday , July 30 2026
Breaking News

Jalandhar में ट्रेड डील और एआई को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया: परगट सिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया

जालंधर  , (PNL) : भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते को लेकर देश में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस डील को ‘किसान विरोधी’ करार देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां जालंधर में कांग्रेस विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया, वहीं 24 फरवरी को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के भोपाल में किसान चौपाल के जरिए देशभर के किसानों को लामबंद करने की तैयारी में हैं।

आज जालंधर में ट्रेड डील और AI के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी और पार्षद शैरी चड्ढा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता डिप्टी कमिश्नर (DC) कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने इस डील के विरोध में डीसी को एक मांग पत्र सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक परगट सिंह ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते के मामले में घुटने टेक दिए हैं। परगट सिंह का दावा है कि इस यूएस डील की जो शर्तें सामने आई हैं, वे भारतीय कृषि क्षेत्र और किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर देंगी। परगट सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यूएस डील में 18 प्रतिशत तक टैरिफ रेट तय किया गया था। हालांकि, यूएस सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इसे 10 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने रिकवरी के नाम पर फिर से 5 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाकर देश को आर्थिक संकट में डालने की कोशिश की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!