Saturday , March 28 2026
Breaking News

Jalandhar के लाडोवाली रोड पर ट्रक डिवाइडर से टकराया:जानवर को बचाते समय ब्रेक फेल होने से हादसा, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक के सामने अचानक एक जानवर सामने आ गया, जिसके बाद ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक में नमक की बोरियां लदी हुई थीं।

जिन्हें खाली करने के बाद अब जेसीबी की मदद से वाहन को रास्ते से हटाने की प्रक्रिया जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक काफी तेजी से अपनी दिशा में जा रहा था कि तभी अचानक एक आवारा जानवर सड़क के बीच आ गया। ड्राइवर ने जानवर को बचाने के लिए जैसे ही ब्रेक लगाने की कोशिश की, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया।

ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त।

ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के अगले हिस्से (कैबिन) के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रक सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच फंस गया।

नमक की बोरियां खाली कर हटाया जा रहा है ट्रक हादसे के समय ट्रक में भारी मात्रा में नमक की बोरियां लदी हुई थीं। ट्रक का वजन ज्यादा होने के कारण उसे सीधे तौर पर क्रेन या जेसीबी से हटाना संभव नहीं था। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सबसे पहले ट्रक में लदे नमक के स्टॉक को खाली कराया जा रहा है। मजदूरों द्वारा बोरियां दूसरे वाहन में शिफ्ट की जा रही हैं।

जेसीबी की मदद से होगा रेस्क्यू मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जैसे ही ट्रक पूरी तरह खाली हो जाएगा, उसे भारी भरकम जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क से किनारे किया जाएगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।

यदि ट्रक किसी अन्य वाहन से टकराता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्रेन का इंतजार किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

SGPC बजट सत्र की अरदास से शुरुआत: धर्म प्रचार और शिक्षा पर रहेगा जोर

अमृतसर , (PNL) :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बजट इजलास की शुरुआत अरदास से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!