Thursday , April 9 2026
Breaking News

Jalandhar में Dr. Ambedkar का पोस्टर फाड़ने वाला गिरफ्तार:पेंटर निकला आरोपी, फ्लेक्स बोर्ड को नुकसान पहुंचाते CCTV में कैद

 जालंधर , (PNL) : नकोदर में डॉ. भीमराव आम्बेडकर का पोस्टर फाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।नकोदर सब-डिवीजन के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि यह घटना 6 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7-8 बजे हुई थी। आरोपी की पहचान ‘लेगो’ के रूप में हुई है, जो रंग-पेंटर का काम करता है।डीएसपी बराड़ के अनुसार, सुदेश कुमार चहल (निवासी मोहल्ला गुरु रविदासपुरा, मेहटपुर रोड, नकोदर) ने 8 अप्रैल 2026 को इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि इस घटना से डॉ. भीमराव आम्बेडकर के जन्मदिन के अवसर पर नकोदर में माहौल खराब होने की आशंका थी।

मामले की जानकारी देते डीएसपी ओंकार सिंह बराड़।

मामले की जानकारी देते डीएसपी ओंकार सिंह बराड़।

CCTV में आरोपी की पहचान हुई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी कैद हो गया। फुटेज में ‘लेगो’ को फ्लेक्स बोर्ड के पास घूमते हुए और फिर उसे फाड़ने के बाद कैमरे की तरफ जाते हुए देखा गया।

BNS की धार 298 के तहत मुकदमा दर्ज डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने थाना सिटी नकोदर और थाना सदर नकोदर की पुलिस की मदद से आरोपी ‘लेगो’ को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सिटी नकोदर में बीएनस की धारा 298 के तहत मुकदमा संख्या 55 दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : ईरान का बड़ा आरोप; अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ी, अब बातचीत बेकार, ट्रम्प ने भी दिया बड़ा बयान, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जब तक ईरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!