Wednesday , September 9 2026
Breaking News

कोटकपूरा गोलीगांड की सुनवाई चंडीगढ़ ट्रांसफर:आरोपी SSP ने कहा था- फरीदकोट में खतरा

चंडीगढ़ , (PNL) : फरीदकोट में कोटकपूरा गोलीकांड की सुनवाई अब चंडीगढ़ कोर्ट में होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला फरीदकोट से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया गया है। आरोपी SSP चरणजीत सिंह की याचिका पर यह फैसला लिया गया।इससे पहले बहबल कलां गोलीकांड का मामला भी चंडीगढ़ ट्रांसफर किया जा चुका है। चरनजीत शर्मा के वकील तनहीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा का मुद्दा से उठाया। जब भी उनके क्लाइंट पेशी पर जाते हैं, तो वे स्वयं को असहज महसूस करते हैं और उन्हें किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है।उन्होंने यह भी कहा कि फरीदकोट में पहले डेरा प्रेमियों की हत्या हो चुकी है और कुछ घटनाएं पुलिस कस्टडी में भी हुई थीं।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा गोलीकांड केस फरीदकोट से चंडीगढ़ कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कोटकपूरा गोलीकांड केस फरीदकोट से चंडीगढ़ कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है।

सुनवाई प्रक्रिया में तेजी आएगी- वकील इस मामले में बचाव पक्ष के वकील अमित गुप्ता ने बताया कि अब कोटकपूरा गोलीकांड से जुड़े मामलों की सुनवाई भी बेअदबी व बहबल कलां गोलीकांड मामलों की तरह चंडीगढ़ की जिला कोर्ट में ही होगी, जिससे इन मामलों की आगे की कार्रवाई एक ही स्थान पर केंद्रित हो जाएगी। सभी घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं और गवाह भी सेम हैं, इससे सुनवाई प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।

फायरिंग में दो युवकों की मौत हुई थी 12 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना हुई। इसके बाद सिख संगठनों ने कोटकपूरा और बहबल कलां में विरोध प्रदर्शन किए, जिसे पुलिस ने खत्म कराने की कोशिश की। इस दौरान 14 अक्टूबर को कोटकपूरा और बहबल कलां में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग किया। बहबल कलां में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 2 सिख युवकों की मौत हो गई थी।

गोलीकांड मामले में कुल 8 आरोपी चालान में SIT ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल​​​​​​, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन IG परमराज उमरानंगल, SSP मोगा चरणजीत शर्मा, SSP फरीदकोट सुखमंदर मान, DIG फिरोजपुर अमरसिंह चाहल और तत्कालीन SHO सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!