Sunday , March 29 2026
Breaking News

Jalandhar में बारिश से बदला मौसम:तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड बढ़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आज सुबह से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।सुबह के समय हुई बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। आज सुबह रिमझिम फुहारें तेज बारिश में बदल गईं। तापमान में गिरावट आने से ठंड हल्की बढ़ी है। सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते और सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए।

जालंधर में सुबह के टाइम हुई बारिश।

कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश इस समय फसलों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। खासकर मौसमी सब्जियों के लिए यह पानी बेहद फायदेमंद साबित होगा। बागवानी के लिए भी यह मौसम पौधों के विस्तार और नई रोपाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।बता दें कि जालंधर में आज तापमान अधिकतम 29°C से 30°C और न्यूनतम लगभग 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अचानक आई सूजन ने लिया गंभीर रूप, NHS अस्पताल में आधुनिक इलाज से बिना सर्जरी मिली नई जिंदगी की किरण”

पिछले महीने, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दाहिने ग्रोइन (पेटके निचले हिस्से) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!