Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Hardik Pandya की दिलदारी, 10-10 लाख के चेक बांटकर पूरा किया अपना वादा

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. महंगी घड़ियों से लेकर महंगी स्पोर्ट्स कार तक, हार्दिक पंड्या अक्सर अपने ऐसे शौक के लिए मशहूर हैं. वहीं कभी-कभी मैदान पर या मैदान के बाहर अपने बर्ताव के कारण भी हार्दिक लोगों के निशाने पर रहते हैं. मगर हार्दिक पंड्या एक दिलदार शख्सियत भी हैं और कई बार ऐसा देखने को मिला भी है. मगर इस बार उन्होंने जो किया, वो कम ही दिखता है. हार्दिक ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को एक खास वजह से 10-10 लाख रुपये का चेक बांटा.रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने वानखेडे स्टेडियम में काम करने वाले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंडस्टाफ के करीब 10-11 लोगों को ये चेक बांटे. मगर इससे पहले कि आप सोचें कि क्या उन्होंने ये चेक IPL के दौरान अच्छी पिच तैयार करने के लिए दिए हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हार्दिक ने ये दिल जीतने वाला जो काम किया, इसके पीछे उनका वादा है, जो उन्होंने कुछ वक्त पहले किया था.

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक ने ग्राउंड स्टाफ के सदस्यों को 10-10 लाख रुपये इसलिए दिए क्योंकि उन्होंने कुछ वक्त पहले भारतीय ऑलराउंडर की मदद की थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक वानखेडे में ही तैयारियों में लगे हुए थे और इस दौरान कई बार वो देर रात तक प्रैक्टिस करते थे, जिसके चलते ग्राउंडस्टाफ को ज्यादा देर तक रुकना पड़ता था. मगर उन्होंने हार्दिक की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी. पंड्या ने तब वादा किया था कि जब वो वापस यहां आएंगे तो उन्हें इनाम देंगें. मुंबई इंडियंस के कप्तान इस वादे को भूले नहीं और इसे निभाकर ही दम लिया. मुंबई इंडियंस के एक प्रैक्टिस सेशन के बाद हार्दिक ने उन सभी सदस्यों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए, जिन्होंने प्रैक्टिस के दौरान उनकी मदद की थी. इन सभी ने हार्दिक के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब छाई है और हर कोई मुंबई के कप्तान की तारीफ कर रहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!