Sunday , November 1 2026
Breaking News

गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता, क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?: धालीवाल

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में शामिल होने पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है।

विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की शमूलियत वाली तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि यह शमूलियत दर्शाती है कि जब मान सरकार गैंगस्टर खत्म करना चाहती है तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से संबंध बना रहा है।

धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल दूसरे-तीसरे दिन बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा। दूसरी तरफ सुखबीर बादल गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी सियासी लड़ाई गैंगस्टरों के सिर पर है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं।

‘आप’ नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका था। उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस उस काले दौर के लिए जिम्मेदार थी वहीं अकाली दल भी बराबर का जिम्मेदार था।

धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सावधान और चौकन्ना रहना चाहिए। पहले भी कांग्रेस और अकालियों ने पंजाब को आग की भट्ठी में धकेला था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं।

विधायक धालीवाल ने कहा कि भले ही ये लोग जो मर्जी कर लें लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का वादा है कि पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया जरूर खत्म किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!