Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पीएम मोदी के आज जालंधर पहुंचने से पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला, ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ के बोर्ड लगे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर आएंगे। श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती पर मोदी रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे। PM जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पंजाब की BJP लीडरशिप उनका स्वागत करेगी।

इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। PM यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे। लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर PM पंजाब के लिए 2 बड़ी सौगात देंगे। डेरा बल्लां से जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट में बने नए टर्मिनल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। हालांकि उनके आने से पहले ही एयरपोर्ट पर श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट के बोर्ड लग गए है।

PM के दौरे पर सीएम भगवंत मान के भी जालंधर पहुंचने की उम्मीद है। PIB की तरफ से जारी सूचना में सीएम के पहुंचने की भी बात कही गई है। उधर, जालंधर BJP के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कहा कि सभी नेता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने आदमपुर एयरपोर्ट जाएंगे। पीएम को रिसीव कर वहां से उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!